Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर

रायपुर 10 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आदिवासी बहुल कोरबा
जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर की सफलता की कहानी आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने उनकी कृषि आय और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाया है।
आनंद सिंह अपने खेतों में मुख्यतः धान की खेती करते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को लाभदायक बनाया है। वे बताते हैं कि एक क्विंटल धान पर 3100 रुपये मिलने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और खेती की ओर और अधिक रुचि ले रहे हैं।
पिछले वर्ष आनंद सिंह ने 50 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जबकि इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान बेचकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्राप्त राशि का उन्होंने सही उपयोग करते हुए खेत की सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए मोटर पंप खरीदा, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता और बढ़ गई है।
आनंद सिंह धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हैं। उनके अनुसार, खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया सरल, सुगम और बिना किसी परेशानी के सम्पन्न होती है।
सरकारी योजनाओं, समय पर मिलने वाली सहायता और अपनी मेहनत के बल पर आनंद सिंह कंवर आज एक प्रगतिशील किसान के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी यह सफलता कहानी न केवल ग्राम कछार बल्कि पूरे कोरबा जिले के किसानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

  • Related Posts

    अवैध गैस रिफिलिंग पर जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त

      रायपुर, 10 मार्च 2026/ बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह

      बाड़ी में रोपित औषधि पौधे बने अतिरिक्त आय का साधन रायपुर, 11 मार्च 2026/ घरों की बाड़ी में औषधीय पौधों का रोपण कर महिलाओं की नियमित आय सुनिश्चित करने…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये