Ro no D15139/23

प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

धमतरी जनपद में 72.50 प्रतिशत और मगरलोड जनपद में 86 प्रतिशत मतदान

सुबह से ही ग्रामीणों में वोटिंग को लेकर उत्साह, मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें दिखीं

कलेक्टर सुश्री गांधी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाई

धमतरी 17 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज जिले के धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। सुबह से ही ग्रामीणों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला और मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें लगीं रहीं। जिले की अधिकांश मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में चार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर पर अपना मत अंकित किया। पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर वोट डाले गए।
धमतरी जनपद पंचायत में 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें कुल एक लाख 7 हजार 54 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 52 हजार 231 पुरूष मतदाता और 54 हजार 823 महिला मतदाता शामिल हैं। धमतरी जनपद पंचायत में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने वोटिंग अधिक की। जनपद पंचायत धमतरी में 243 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए। जनपद पंचायत धमतरी में बिरेतरा ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव निर्विरोध हुआ है। आज धमतरी जनपद की 93 ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए 320 प्रत्याशियों, पंचों के लिए 1420 प्रत्याशियों, 25 जनपद सदस्यों के लिए 60 प्रत्याशियों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मगरलोड जनपद पंचायत में 86 प्रतिशत मतदान हुआ। मगरलोड जनपद पंचायत में 91 हजार 462 मतदाता हैं, जिसमें 46 हजार 232 महिला और 45 हजार 230 पुरूष मतदान शामिल हैं। जिले के मगरलोड जनपद पंचायत में आज 163 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले गए। मगरलोड जनपद पंचायत में 63 सरपंचों के लिए 270 प्रत्याशी निर्वाचन लड़ रहे हैं। वहीं 571 पंच पदों के लिए 1268 और 23 जनपद सदस्यों के लिए 67 तथा 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मगरलोड जनपद में दो ग्राम पंचायतों के निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं, जबकि एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले की मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाईं।

  • Related Posts

    कुश्ती के अखाड़े में दमखम, टेबल टेनिस में दिखा जोश; पहले दिन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप

    पहले दिन कुश्ती एवं टेबल टेनिस वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खेले गए कुल 80 मैच   धमतरी, 20 अगस्त 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के…

    Read more

    सिर्री में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 4.66 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

    कुरूद क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक एवं सुविधायुक्त महाविद्यालय भवन का होगा निर्माण   धमतरी, 20 अगस्त 2026। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के सिर्री में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ