Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पनीर एवं अन्य डेयरी उत्पादों पर रखी जा रही सघन निगरानी

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में विनिर्मित एवं क्षेत्र में विक्रय होने वाले पनीर एवं अन्य डेयरी उत्पादों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पनीर विनिर्माण करने वाले डेयरियों, पनीर का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों, पनीर के विभिन्न व्यंजन बनाने वाले होटल-रेस्टोरेंट कुल 8 स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया तथा जांच हेतु खाद्य नमूने संकलित किए गए। सभी संकलित खाद्य नमूनों को विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूनों में से कोई नमूना अवमानक, मिथ्याछाप या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबार करने वालों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही टीम द्वारा जिले में संचालित विभिन्न होटल- रेस्टोरेंट से टमाटर ग्रेवी, प्याज ग्रेवी, आटा एवं अन्य खाद्य उत्पादों की जांच हेतु नमूना संकलित किया गया है। होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को परिसर एवं किचन क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वच्छता बनाये रखने, किसी संक्रामक रोग से ग्रसित व्यक्ति को खाद्य कारोबार से पृथक रखने एवं सही गुणवत्ता का तेल उपयोग करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मनगटा टूरिस्ट स्पॉट में संचालित प्रतिष्ठान नौटंकी रेस्टोरेंट में साफ-सफाई एवं स्वच्छता नहीं पाये जाने के कारण फर्म को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नागरिकों तक सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित

     जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में प्रातः 11ः00 बजे…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 27 मार्च तक

    जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2025-26 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?