Ro no D15139/23

शिक्षा के उजियारे से संवर रहा अंबिकापुर की ’सुगंधा’ का भविष्यः आरटीई योजना बनी वरदान

इंग्लिश मीडियम स्कूल में सुगंधा को निःशुल्क मिल रही शिक्षा

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सपनों को नई उड़ान दी है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर की रहने वाली बबिता शर्मा और उनके परिवार की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि कैसे सरकारी योजनाएं एक आम आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं।

रेंट के मकान से स्कूल के मैदान तक का सफर
अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 24, ढोलापारा (महामाया मंदिर के पीछे) में रहने वाली बबिता शर्मा एक गृहणी हैं, जबकि उनके पति नंद लाल शर्मा बढ़ई (कारपेंटर) का कार्य कर अपनी आजीविका चलाते हैं। बबिता बताती हैं कि जब वे किराए के मकान में रह रहे थे, तब उन्हें आरटीई के माध्यम से निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की जानकारी मिली। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी छोटी बेटी सुगंधा शर्मा का फॉर्म भरा।

बचपन का अधूरा सपना, बेटी करेगी पूरा
बबिता शर्मा अपनी आपबीती साझा करते हुए भावुक स्वर में कहती हैं, आर्थिक तंगी के कारण मेरे माता-पिता ने बहुत कम उम्र में मेरी शादी कर दी थी, जिससे मेरी पढ़ाई आठवीं के बाद छूट गई। मेरे पति भी अधिक पढ़े-लिखे नहीं हैं। मैं हमेशा से चाहती थी कि जो मौका मुझे नहीं मिला, वह मेरे बच्चों को मिले।

इंग्लिश मीडियम स्कूल में निःशुल्क शिक्षा
लॉटरी सिस्टम में सुगंधा का नाम आने के बाद उसका चयन शहर के प्रतिष्ठित विक्टोरिया पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। आज सुगंधा वहां अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर रही है। बबिता का कहना है कि एक मध्यमवर्गीय या गरीब परिवार के लिए इतने बड़े स्कूल की फीस वहन कर पाना असंभव था, लेकिन आरटीई योजना ने इस बाधा को दूर कर दिया है।

योजना के प्रति जताया आभार
बबिता और उनका परिवार अब सुगंधा को उसी विद्यालय में 12वीं तक पढ़ाने का संकल्प ले चुका है। बबिता ने राज्य सरकार और इस कल्याणकारी योजना को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने का वास्तविक साहस दे रही है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी बेटी अच्छी पढ़ाई कर रही है। सरकार की इस योजना ने हम जैसे परिवारों की चिंता दूर कर दी है।“

  • Related Posts

    कोडेकसा का समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, 56 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

    रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

    Read more

    अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    *चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त*   रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप और महासमुंद कलेक्टर श्री विनय लंगेह…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी