Ro no D15139/23

कसडोल क्षेत्र में जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं तटबंध निर्माण को शासन ने दी स्वीकृति

*लगभग 5.84 करोड़ रुपये की लागत से होगा जीणोद्धार, किसानों को होगा लाभ*

रायपुर, 6 नवम्बर 2025/राज्य शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़दृबिलाईगढ़ जिले के विकासखंड कसडोल में जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं डाउनस्ट्रीम तटबंध निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना की अनुमानित लागत 5 करोड़ 84 लाख रुपये है, जो अद्यतन दर अनुसूची के आधार पर स्वीकृत की गई है।

परियोजना पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 14,509 हेक्टेयर के विरुद्ध वर्तमान में हो रही 4,303 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का पर्याप्त लाभ मिलेगा। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य की ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराई जाए, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाए तथा निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाए। कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

निर्माण कार्य को स्वीकृत राशि एवं समयावधि के भीतर पूरा किया जाएगा तथा गुणवत्ता, तकनीकी सटीकता और मितव्ययिता सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना कसडोल क्षेत्र की कृषि भूमि में सिंचाई क्षमता बढ़ाकर स्थानीय किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित…

    Read more

    जिले में ‘‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘‘ अभियान प्रारंभ, 31 योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

    जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण