Ro no D15139/23

आरी डोंगरी लोह अयस्क खदान में 5000 पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले गोदावरी पावर इस्पात पर कार्यवाही करें सरकार।

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)
रायपुर, रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रदेश प्रमुख आनंद मल्होत्रा ,शिवसेना प्रदेश महा सचिव चंद्रमौली मिश्रा , शिवसेना प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा,शिवसेना प्रवक्ता प्रेम शंकर महिलांगे, शिवसेना प्रदेश संगठक राहुल परिहार, शिवसेना प्रदेश सचिव शिव लिंमजे ने कहा कि एक तरफ ग्लोबल वार्मिंग से निपटने हेतु पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री एक पेड़ मां के नाम देश में पेड़ लगवा रहे हैं। दूसरी तरफ कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कच्चे में लोह अयस्क खदान में 5000 पेड़ों को बिना अनुमति के अवैध रूप से कटकर गायब कर दिया गया ।विदित हो कि भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कच्चे के आरी डोंगरी पहाड़ के कक्ष क्रमांक 608 में रकबा 106.60 हेक्टेयर एवं 32.360 हेक्टेयर कुल 138.96 हेक्टेयर में लोह अयस्क उत्खनन हेतु शासन से गोदावरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को लिज प्राप्त हुआ है। जहां पर 32.360 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल के 11765 नग वृक्ष खड़े थे जिसमें से वन विभाग द्वारा वृक्ष विदोहन योजना के तहत 6070 वृक्ष को कटवा कर ले गया गया।एवं बाकी बचे 5695 वृक्ष वहां खड़े थे। जहां जंगल होता है वहां खदान मलिक को भू प्रवेश की अनुमति वन विभाग नहीं देता। उसके बाद भी वन विभाग द्वारा गोदावरी इस्पात को वहां भु प्रवेश की अनुमति दे दिया गया। जहां पर गोदावरी इस्पात द्वारा वहां पर खड़े जंगल के 5000 वृक्षों को अवैध रूप से कटकर गायब कर दिया गया ।वहां शिकायत होने पर उपवनमंडल अधिकारी भानुप्रतापपुर द्वारा मामले की जांच किया गया जहां पर यह पाया गया कि वहां से 5000 वृक्षों को अवैध रूप से काट कर गायब कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट उपवन मंडल अधिकारी द्वारा वन मंडल अधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर को 2,6 23 को सौंप दी गई। जिस पर वन मंडल अधिकारी भानुप्रतापपुर द्वारा मामले को दबा दिया गया एवं आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसकी शिकायत हमारे द्वारा 29, 8, 2025 को मुख्य वन संरक्षक कांकेर को किया गया उनके द्वारा भी कोई उचित कार्रवाई नहीं किया जा रहा है ।इसी तरह गोदावरी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खदान क्षेत्र से निकलने वाले लोह अयस्क के परिवहन हेतु वन क्षेत्र में वन मार्ग में अवैध रूप से बिना अनुमति के 40 मीटर चौड़ा सीसी रोड बना दिया गया एवं राजस्व क्षेत्र में 40 मीटर चौड़ा एवं 3 किलोमीटर लंबा सीसी सड़क बना दिया गया जो की पूर्ण रूपेण अवैध है। जिसकी पूर्ण रूप से उचित जांच होनी चाहिए अगर जांच और कार्यवाही नहीं होती है तो शिवसेना द्वारा गोदावरी इस्पात के खिलाफ जन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
संलग्न :-(1) 5000 पेड़ों केअवैध वन कटाई पर उपवन मंडल अधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर की जांच रिपोर्ट।
(2) शिवसेना द्वारा मुख्य वन संरक्षक कांकेर को किए गए शिकायत की प्रति।
(3) वन भूमि एवं राजस्व भूमि में गोदावरी इस्पात द्वारा बनाए गए अवैध सीसी रोड का फोटो।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल