Ro no D15139/23

किसानों की मेहनत और फसलों की रंगत उपार्जन केंद्रों में बिखर रही

ग्राम चवांड़ के किसान   राधेश्याम के चेहरे की मुस्कान बयां कर रही प्रदेश सरकार की सफलता

किसानों के खेतों की मेहनत और फसलों की रंगत अब धान खरीदी केंद्रों में दिखने लगी है। पिछले छह माह में बीज से पौधे व पौधों से तैयार हुई धान की बालियों की पूरी-पूरी कीमत अपने श्रमवीर किसानों को प्रदेश सरकार चुका रही है। गत वर्ष की भांति वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से छत्तीसगढ़ सरकार कृषकों से धान का क्रय कर रही है, जिसकी झलक उनकी संतुष्टि और मुस्कान के पीछे देखी जा सकती है। जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम रामपुर निवासी किसान   राधेश्याम साहू ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतर उपज प्राप्त कर इस वर्ष चवांड़ धान उपार्जन केन्द्र में 23 क्विंटल धान बेचा है। किसान श्री साहू ने बताया कि उनकी 1.20 एकड़ कृषि भूमि में परंपरागत तरीके से धान की फसल ली जाती है। उन्होंने बताया कि उनके तीन सदस्यीय परिवार में पत्नी खेती-किसानी में हाथ बंटाती हैं, वहीं उनका पुत्र राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का सहयोग करता है।
किसान   राधेश्याम साहू ने कहा कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। समय पर खरीदी, सुविधाजनक व्यवस्था और किसानों की मेहनत का उचित दाम मिलने से जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा- “धान बेचकर प्राप्त पैसे से अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ खेती को और बेहतर व उन्नत बनाने की कोशिश रहेगी।“ इस प्रकार राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहलाने वाली कृषि और किसानों के अथक परिश्रम का मूल्य देने में छत्तीसगढ़ सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के किसानों के चेहरे पर आत्मसंतुष्टि और मुस्कान लाने सरकार का भगीरथ प्रयास सफल हो रहा है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल