Ro no D15139/23

वन विभाग द्वारा हाथी से जनहानि के मामले में परिजनों को प्रदाय की जा रही तत्कालिक सहायता राशि

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी होने की निरंतर दी जा रही सूचना
लोगों को जंगल की ओर न जाने की दी जा रही समझाइश

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार वन विभाग एवं आर.आर.टी. की टीम द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास के ग्रामों में हाथी होने की सूचना के लिए निरंतर मुनादि कराई जा रही है साथ ही जंगल की ओर निस्तार एवं अन्य प्रयोजन हेतु न जाने की समझाईश भी दी जा रही है। विभाग द्वारा हाथी द्वंद से जनहानि मामलों में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में सन्ना तहसील के डुमरपाठ निवासी रमेश यादव का हाथी हमले से मृत हो जाने पर उनके परिजन हेतु तत्काल सहायता राशि प्रदाय किया गया।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत बगीचा परिक्षेत्र के परिसर रेंगले के कक्ष क्रमांक पी 1331 एवं पी 1332 में श्री रमेश यादव,  गाम डुमरपाठ तहसील-सन्ना एवं अन्य 06 साथियों के साथ 03 अगस्त 2025 को समय लगभग 02.00 बजे छिपकर हाथी को देखने का प्रयास कर किया गया। कि अचानक विचरण कर रहे हाथियों का दल से सामना हो जाने के कारण सभी लोग भागने का प्रयास किये। जिसमें से 06 लोग मौका स्थल से भागने में सफल हो गये। किन्तु रमेश यादव वापस नहीं आया। मौका स्थल से वापस आये साथियों के द्वारा 03 अगस्त को वन विभाग के अमलों एवं ग्राम वासियों को श्री रमेश यादव के वापस न आने की सूचना दी गई। जिस पर वन विभाग की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए पतासाजी करते हुए 04 अगस्त 2025 को प्रातः 06.30 बजे दूजा राम नगेसिया, साकिन गुरम्हाकोना, ग्राम पंचायत गुरम्हाकोना के निजी भूमि पर रमेश यादव का मृत शरीर पाया गया। तत्पश्चात् मृतक का शव परीक्षण कराने की कार्यवाही किया जाकर मृतक की पत्नी श्रीमती चिंता यादव को तत्कालिक सहायता राशि रूपये 25 हजार प्रदाय किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ