Ro no D15139/23

राज्य सरकार की संवेदनशील व्यवस्था का असर : त्वरित पुलिस सहायता और समय पर उपचार से मिली नई जिंदगी

डॉयल-112 की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से बची सर्पदंश पीड़िता की जान

 

रायपुर, 5 जुलाई 2026। राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को त्वरित आपातकालीन सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में डॉयल-112 पुलिस सेवा और जिला अस्पताल की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर समन्वित कार्रवाई किसी भी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। सर्पदंश की शिकार एक युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के लगभग 3:45 बजे डॉयल-112 गौरेला फालकन-1 को ग्राम धनौली से एक युवती के सर्पदंश का सूचना मिली। सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम में तैनात आरक्षक वीरेंद्र गर्ग एवं चालक लुपेंद्र कुमार बिना किसी विलंब के घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

 

मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि अनीता खुसरो (18 वर्ष) निवासी तेंदुआपारा, कोटा जिला बिलासपुर, जो अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमान के रूप में आई हुई थीं, रात्रि में जमीन पर सोने के दौरान जहरीले सर्प के काटने से गंभीर रूप से प्रभावित हो गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉयल-112 टीम ने तत्काल युवती को परिजनों के साथ जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया।

 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना समय गंवाए उपचार प्रारंभ किया। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के कारण युवती की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और चिकित्सकों ने उसे अब खतरे से बाहर एवं सामान्य बताया है। यह घटना दर्शाती है कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में किए गए प्रयास आम नागरिकों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

इस पूरी घटना में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। डॉयल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया तथा जिला अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता ने मिलकर एक अनमोल जीवन को सुरक्षित किया। यह व्यवस्था आम नागरिकों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है।

 

वर्षा ऋतु में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे जमीन पर सोने के बजाय चारपाई या बिस्तर का उपयोग करें, रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं तथा घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा कम हो सके।

 

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉयल-112 पर सूचना दें अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें। विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश के मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

यह घटना राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच, पुलिस की संवेदनशील कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित चिकित्सा व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान