Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

जशपुरनगर 28 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री  रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित  प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं।

इस योजना के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर  प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं ने शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है।
बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत महुआडीह निवासी श्री गोपी गुप्ता ने कहा कि दृ “साठ वर्ष की उम्र तक हमने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह सपना साकार हुआ। शासन की इस पहल के लिए हम आभारी हैं।”
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पंडरापाठ की श्रीमती मोहनाई ने भावुक होकर कहा कि दृ “हमें अयोध्या जाकर  प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, जो जीवन में कभी संभव नहीं लगता था। वहाँ जाकर दर्शन करना बहुत ही अच्छा लगा। सरकार ने हमारे लिए ठहरने, खाने और अन्य सभी व्यवस्थाएं की थीं, जिसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।”

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?