Ro no D15139/23

द केरला स्टोरी 2: रविवार को चमकी फिल्म, कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी. मामला इतना बढ़ा कि फिल्म को रिलीज के दिन 27 फरवरी की शाम को केरल हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ही सिनेमाघरों में दिखाया गया. इस देरी का असर सीधे इसकी ओपनिंग पर पड़ा. शुक्रवार को फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही और पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन हो पाया. तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.

कितना हुआ तीसरे दिन का कलेक्शन?

ने पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद रविवार को भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कलेक्शन से पता चल रहा है कि दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और फिल्म को अब अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

थिएटर ऑक्यूपेंसी

  • सुबह के शो: 7.86%
  • दोपहर के शो: 15.56%
  • शाम के शो: 15.82%
  • रात के शो: 13.40%

तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई मूवी में

फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की गई है. कहानी तीन हिंदू लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने निभाया है. सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रदर्शन देशभर के सिनेमाघरों में जारी है.

विवादों में घिर गई थी फिल्म

‘द केरला स्टोरी 2′ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी. कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. हालांकि शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस रोक को हटा दिया.

  • Related Posts

    Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन…

    Read more

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?