Ro no D15139/23

संविधान की हत्या आपातकाल के दंश को सहन करने वाले नागरिकों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करने के लिए संघर्ष करने वाले मीसा बंदियों के सम्मान में किया गया रैली का आयोजन

आपातकाल के दौरान नागरिकों के विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा मौलिक अधिकारों का किया गया हनन – महापौर श्री मधुसूदन यादव
– वर्ष 1975 में आपातकाल के समय राजनांदगांव के लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी एवं उनके परिजनों को किया गया सम्मानित
–  लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने एवं संविधान के संरक्षण के लिए आपातकाल के दुष्परिणाम को बताया गया
– संविधान की हत्या आपातकाल पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई
– आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल से प्रभावित जन नेताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों के सम्मान में उस कालखंड को याद करते हुए मनाया गया यह दिन
राजनांदगांव 25 जून 2025। लोकतंत्र की हत्या आपातकाल तथा संविधान की हत्या आपातकाल के दंश को सहन करने वाले को स्मरण करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनस्थापित करने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के सम्मान में आज रैली का आयोजन किया गया। रैली गुरूद्वारा से प्रारंभ होते हुए शहर के नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल पहुंची। इस अवसर पर संविधान की हत्या आपातकाल पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका नागरिकों ने अवलोकन किया। इस दौरान वर्ष 1975 में आपातकाल के समय राजनांदगांव के लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी जिन्होंने जेल में बंदी के रूप में यातना झेली उन्हें तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और भारतीय संविधान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1975 से 1977 की समयावधि में आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी। 1971 के आम निर्वाचन में श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी। तत्कालीन जननेता श्री जयप्रकाश नारायण ने उच्च न्यायालय में इस निर्वाचन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने श्री जय प्रकाश नारायण को निर्वाचन में हराने के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया था तथा उन्हें दोषी पाया गया। उन्हें 6 साल के लिए किसी भी निर्वाचित पद पर आसीन होने से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 352 अंतर्गत राष्ट्र में आपातकालीन परिस्थितियों में आपातकाल लगाया जा सकता है, लेकिन अपने पद का दुरूपयोग करते हुए व अपनी सत्ता बचाने के लिए उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान नागरिकों के विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। आपातकाल के दौरान लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल रहा तथा देश के बड़े नेताओं एवं नागरिकों ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया। 1977 की आम निर्वाचन में देश की जनता ने वोट के माध्यम से आपातकाल का विरोध किया। आपातकाल के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों, पत्रकारों, नेताओं को मीसा में बंद किया गया था। उनके स्मरण में आज लोकतंत्र की हत्या आपातकाल दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी श्री कुलवंत सिंह कक्कड़, मीसा बंदी की पत्नी श्री निर्वाणी की पत्नी श्रीमती बसंतलता निर्वाणी, मीसा बंदी श्री धनुकलाल के पोते एवं परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संविधान की हत्या आपातकाल को घटना क्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने एवं संविधान के संरक्षण के लिए आपातकाल के दुष्परिणाम को बताया गया। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल से प्रभावित जन नेताओं, पत्रकारों एवं नागरिकों के सम्मान में उस कालखंड को याद करते हुए यह दिन मनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह के लिए प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….