Ro no D15139/23

वोकल फॉर लोकल का मंत्र जरूरी’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में राम मंदिर ध्वजारोहण, संविधान दिवस, और खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड का उल्लेख किया। उन्होंने शहद उत्पादन में किसानों की मेहनत और ‘वोकल फॉर लोकल’ के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और देश के विकास में योगदान करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में पीएम मोदी ने राम मंदिर ध्वजारोहण का का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि टीम भावना से हर काम सफल हो सकता है।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि नवंबर का महीना बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया है। 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम हुआ। वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई।अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण किया गया।

शहत का किया जिक्र

पीएम मोदी ने शहद की मिठास का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी शहद की मिठास से परिचित होंगे, लेकिन हमें ये पता नहीं चलता कि इसके पीछे कितने लोगों की मेहनत है। जम्मू कश्मीर के सुलाई में शहद को जीआई टैग मिला है, जिसके बाद इसकी पहचान पूरे देश में बन रही है। दक्षिण कन्नड़ जिले की वनस्पतियां शहद उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती हैं। यहां ग्रामजन्य संस्था ने शहद उत्पादन को ब्रांडेड बनाकर शहरों तक बेचा है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

आज भारत शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज भारत में शहद उत्पादन डेढ़ लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। इससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इससे देश के कोनों में शहद की मिठास भी बढ़ रही है और ये मिठास किसानों की आय भी बढ़ा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।

ISRO की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा। ये वीडियो ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था। इस Video में हमारे देश के युवा और खासकर हमारे Gen-Z मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पाई। उनका ड्रोन भी कई बार गिरा, क्रैश हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी। कई बार के प्रयास के बाद इस टीम का ड्रोन मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उड़ने में कामयाब रहा।

वोकल फॉर लोकल का मंत्र जरुरी…

पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए कहा कि प्यारे देशवासियों मैं आप सभी से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साथ लेकर चलने की अपील करता हूं। हाल ही में जी20 सम्मेलन के दौरान मैंने वैश्विक नेताओं को ऐसे उपहार भेंट किए, जो वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देते हैं। मैंने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा भेंट की। इटली की पीएम को करीमनगर की एक कला भेंट की। मैं चाहता हूं कि दुनिया हमारे कारीगरों की प्रतिभा को पहचाने।

मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल की भावना को देशवासियों ने अपना लिया है। हाल के त्योहारों की खरीद में लोगों ने मन से भारत के उत्पादों को चुना। इस बार युवाओं ने भी वोकल फॉर लोकल के अभियान को गति दी। आगामी क्रिसमस के समय भी वोकल फॉर लोकल की भावना का ध्यान रखे।

  • Related Posts

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    US fighter Jet Crash Iran: ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?