Ro no D15139/23

रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आयोजित हुई बैठक 11 एवं 12 जून को आयोजित होगा दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव

अम्बिकापुर 04 जून 2025/  आषाढ़ माह के प्रथम दिवस के अवसर पर 11 एवं 12 जून को रामगढ़, उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन स्थल में रामगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति श्री हरविंदर सिंह टिन्नी, स्थानीय प्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, एस डी एम श्री बनसिंह नेताम, श्री नीरज कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एजेंडावार चर्चा कर सुझाव दिए गए
बैठक में रामगढ़ राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार , परिसर में हाई मास्टर लाइट लगाने , यात्री प्रतीक्षालय  निर्माण करने, राम जानकी मंदिर परिसर में चारो तरफ रेलिंग लगाने, राम जानकी मंदिर के आसपास के प्रमुख स्थल रामजानकी कुंड (तालाब) ,बड़े तुर्रा,चंदन मिट्टी स्थलों का मरमत करने कहा गया। सीता बेंगरा गुफा से राम जानकी मंदिर तक सड़क के दोनों किनारे में लाइट एवं बिजली व्यवस्था एव एक-दो स्थलों में शेड निर्माण कराने  का निर्णय लिया गया।
रामगढ़ में शोधकर्ताओं के लिए शोध केंद्र की स्थापना एवं संचालन,रामगढ़ में बने राम वन गमन परिसर में बने कॉटेज एवं डॉरमेट्री केंद्रों का संचालन महिला समूह या वन प्रबंधन समिति के द्वारा किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान मेला मड़ई लगाने, पुरातात्विक स्थल देवटिकरा,सतमहला,देवगढ़, महारानीपुर के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकारों को अवसर देने सुझाव दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को होगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    अम्बिकापुर 05 मार्च 2026/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बालिका/महिलाओं को खेलों के प्रति…

    Read more

    बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी

    रायपुर, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी