Ro no D15139/23

वनांचल ग्राम सागबाड़ी प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों से बदल रही शिक्षा की तस्वीर

जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम सागबाड़ी में वर्षों से प्राथमिक शाला संचालित है। यह स्कूल गांव के बच्चों के लिए शिक्षा का प्रमुख आधार रहा है। लंबे समय तक यहां केवल एक शिक्षक के भरोसे ही विद्यालय चलता था। एकमात्र शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, और कई बार अलग-अलग कक्षाओं के लिए बच्चों को शिक्षक का इंतजार भी करना पड़ता था।
विद्यालय में प्रधान पाठक के रूप में श्री राम सिंह लम्बे समय से सेवारत हैं। उनके लिए अकेले सभी कक्षाओं को पढ़ाना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि एकमात्र शिक्षक होने की स्थिति में उन्हें कई शैक्षणिक और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों वाले विद्यालयों में पदस्थापित किए जाने की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अपनाई गई। इसी के तहत वनांचल ग्राम सागबाड़ी के प्राथमिक शाला में भी बदलाव आया और सहायक शिक्षक की नियुक्ति हुई। श्री मनोज चंद्रा ने सहायक शिक्षक के रूप में 5 जून 2025 को यहां ज्वाइन किया। उन्होंने बताया कि ज्वाइन करने के बाद वे नियमित रूप से विद्यालय आते हैं और बच्चों को सुचारू रूप से अध्ययन कराते हैं।
विद्यालय के विद्यार्थी बुधवार सिंह (कक्षा पाँचवीं) ने बताया कि पहले एक ही शिक्षक होने से उन्हें पढ़ाई में परेशानी होती थी, लेकिन अब दो शिक्षक होने से पढ़ाई बेहतर ढंग से हो रही है। कक्षा चौथी की प्रिया, कक्षा दूसरी की रोशनी और कक्षा तीसरी के सतीश यादव ने भी कहा कि अब गुरुजी समय पर आते हैं और कोई भी कक्षा खाली नहीं रहती। बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें नियमित रूप से सुबह का नाश्ता और भोजन भी मिलता है।
वनांचल क्षेत्र के इस छोटे से विद्यालय में दो शिक्षकों की व्यवस्था होने से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह परिवर्तन सागबाड़ी जैसे दूरस्थ गांव में शिक्षा सुदृढ़ीकरण की एक मिसाल बन गया है।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए