खिलाडिय़ों की तैयारी ऐसी हो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया विधिवत शुभारंभ
– देश के विभिन्न राज्यों एवं शैक्षणिक संस्थाओं की 36 टीमों के खिलाड़ी करेंगे खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
– प्रतियोगिता में 429 बालक एवं 402 बालिका होंगे शामिल
राजनांदगांव 11 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके पश्चात खिलाडिय़ों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई गई।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों का संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 1006 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। जिनमें 429 बालक एवं 402 बालिका खिलाड़ी है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव पहुंचे है। यह निश्चित रूप से आपके खेल की शुरूआत हो रही है। राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद देश का प्रतिनिधित्व कर सकते है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में शामिल बहुत सारे बच्चे भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए। खेल में हार और जीत से आगे बढ़कर हम मैदान में सीखते हैं और मैदान से आगे बढऩे की इच्छा बढ़ती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि आज इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए है। कल जब देश की टीम बनेगी तो यही से राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि तैयारी ऐसी हो जिससे राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम आगे बढ़ाएं।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव नगर के अनेक खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। जिले के खेल से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिग्विजय स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सहित अन्य सौगाते मिली है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे है। बास्केटबॉल खेल के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया फिट इंडिया के माध्यम से देश में विभिन्न खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। भारत खेल के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेल व खिलाडिय़ों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव साहित्य, खेल और संस्कार की नगरी है। जिले के डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर एवं श्रीयंत्र सहित विभिन्न पर्यटन व दर्शनीय स्थल है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इन पर्यटन व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण जरूर करें।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव को हमेशा से कला, कलम और कलाई की नगरी कहा जाता है। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन एक अलंकार के रूप में एक नया रतन जड़ेगा। राजनांदगांव जिले ने देश व प्रदेश को अच्छे खिलाड़ी दिए है। जिले के खिलाडिय़ों ने हॉकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता एवं खेल व खिलाडिय़ों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले को एक बैडमिंटन अकादमी एवं सीएसआर में टेनिस के लिए स्वीकृति मिली है। जिले में बॉक्स क्रिकेट की भी शुरूआत होने वाली है। कलेक्टर ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत बास्केटबॉल में बालक व बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागी शामिल है। जिनमें देश के 27 राज्य एवं 9 शैक्षणिक संस्थान सहित कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में 429 बालक एवं 402 बालिका तथा 175 कोच शामिल है। इस तरह प्रतियोगिता में कुल 1006 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, श्री रमेश पटेल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं खिलाड़ी व कोच उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर क्षेत्र का भ्रमण

    राजनांदगांव 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला,…

    Read more

    ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

      राजनांदगांव 18 फरवरी 2026। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?