Ro no D15139/23

कलेक्टर जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अम्बिकापुर । सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में भूमि मुआवजा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड, नामांतरण, पट्टा आवंटन एवं फसल बीमा और राजस्व से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।
अपर कलेक्टर श्री नायक ने सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में शीघ्र, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं स्वयं अपर कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। उन्होने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर समाधान प्रशासन की जवाबदेही का हिस्सा है। जिसे गंभीरता से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…