Ro no D15139/23

जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू 28 फरवरी तक आवेदन का अवसर

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की घोषणा कर दी गई है। भारत सरकार के राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के दिशा-निर्देशानुसार, इस सत्र में कक्षा 7 वीं से 11 वीं (कक्षा 6 वीं एवं 10 वीं को छोड़कर) की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने निकटतम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित संस्थान से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। कक्षा 7 वीं से 9 वीं तक की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की समय-सीमा 13 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इन कक्षाओं के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर संपन्न होगी, जिसका आयोजन 08 मार्च को किया जाना तय है। परीक्षा के पश्चात संभावित रूप से 14 मार्च को परिणाम और मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके उपरांत 16 मार्च से चयनित छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

परीक्षा के लिए संभावित केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा को बनाया गया है, जो वर्तमान में धरमपुरा नंबर 2 स्थित 250 सीटर बालिका छात्रावास के पीछे संचालित है। वहीं दूसरी ओर कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नियम थोड़े भिन्न हैं। कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन उनके कक्षा 10 वीं के बोर्ड परीक्षा (चाहे वह स्टेट बोर्ड हो या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के 07 दिनों के भीतर शुरू की जाएगी। सहायक आयुक्त ने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर ग्राम गठुला के दो होटलों पर की गई कार्रवाई

    *- 7 गैस सिलेंडर जप्त* राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा परिणाम जारी

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम की मेरिट सूची…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…