Ro no D15139/23

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्यपाल से मुलाकात की है. सीएम नीतीश ने राज्यपाल से यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा भंग कर दी जाए. विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे.
राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, नई सरकार के गठन की शुरू होगी कवायद
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और यह सिफारिश की है कि 19 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी जाए. विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे.

कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलकर मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव देने के लिए अधिकृत किया. एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चुने गए सदस्यों की सूची सौंपी. चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए थे.

243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया. इसमें बीजेपी को 89 सीटें मिलीं, उसके बाद जेडीयू 85 सीटों के साथ रही. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी(आरवी) को 19 सीटें मिलीं, जबकि छोटे घटक एचएएम और आरएलएम ने मिलकर नौ सीटें जीतीं.

  • Related Posts

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?