Ro no D15139/23

खेलो इण्डिया ट्राईबल गेम्स का चयन ट्रायल

भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक-14 फरवरी 2026 से होना निर्धारित किया गया है। उपरोक्त आयोजन में राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक-6 से 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित किया जायेगा। उक्त महत्वाकांक्षी प्रतियोगिता अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है।
खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) के लिये निम्न खेलों में चयन किया जाना है-एथलेटिक्स,तीरंदाजी एवं तैराकी का चयन ट्रायल स्व.बी.आर.यादव स्टेडियम, बिलासपुर में दिनांक-7 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। वैटलिफ्टिंग 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे से, कुश्ती 7 जनवरी का प्रातः 9 बजे से, एवं फुटबॉल का चयन ट्रायल 7 व 8 जनवरी को प्रातः 9 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायुपर में तथा हॉकी का सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायुपर में दिनांक-7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।
खेलो इण्डिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य टीम(महिला एवं पुरुष) में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थाई निवासी ही भाग लेने के लिये पात्र होंगें,आयु सीमा सभी पात्र खिलाड़ियों के लिये खुली है। चयन ट्रायल के दौरान ओरिजनल अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड एवं स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये बॉरकोड या ऑनलाईन ी https://nicforms.nic.in/ enRhYmxINJk1N2 M1ZDdiYmQ4NTIwMJYwMTAyMg== लिंक पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नम्बर-8871419609 में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट