Ro no D15139/23

जिले का दौड़ पंडरीपानी वनग्राम बनेगा राजस्व गांव

सर्वे पूरा, राजस्व अभिलेख तैयार, प्रारंभिक प्रकाशन भी हुआ

15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक दावा आपत्तियां आंमत्रित

धमतरी । धमतरी जिले का गांव दौड़ पंडरीपानी वनग्राम को राजस्व गांव का दर्जा देने की प्रक्रिया लगभग पूर्णता पर है। जिले के नगरी तहसील के ग्राम दौड़ पंडरीपानी को राजस्व ग्राम का दर्जा देने सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही इस गांव के राजस्व अभिलेख, नक्शा, खसरा आदि भी तैयार कर लिया गया है। इस गांव के तैयार राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय द्वारा किया जा चुका है। सभी अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायत में आमजनों-ग्रामवासियों के अवलोकन के लिए कार्यालयीन दिवसों में उपलब्ध है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा इन अभिलेखों से संबंधित आमजनों से दावा आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है। हल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ