Ro no D15139/23

बॉलीवुड का असली ‘हीरो’, इंसानियत की मिसाल बने सलमान, डूबते असम में राशन-दवाइयों से लेकर स्कूल-अस्पताल तक, सब संभालेंगे भाईजान

असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. कई परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं. ऐसे मुश्किल समय में सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सलमान खान ने अपनी संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ और असम के एक फैन क्लब के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है. इस अभियान का मकसद बाढ़ से प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान और राहत पहुंचाना है.

Salman Khan Relief Campaign: शुरुआत में बांटा जाएगा खाना और जरूरी सामान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राहत अभियान की शुरुआत खाने के पैकेट बांटने से की गई है. इसके बाद लोगों तक राशन, पीने का साफ पानी, दवाइयां, सैनिटरी पैड और मच्छरों से बचाव का सामान भी पहुंचाया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह अभियान कई चरणों में चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके.

Salman Khan Relief Work: स्कूल और अस्पतालों की भी होगी मदद

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आने वाले समय में बाढ़ से प्रभावित स्कूलों और अस्पतालों की मरम्मत और दोबारा तैयार करने में भी मदद की जाएगी. इसका उद्देश्य बाढ़ के बाद लोगों की जिंदगी को फिर से सामान्य बनाने में सहयोग करना है. असम के कई जिलों में बाढ़ का असर अभी भी बना हुआ है. हजारों घर, खेत और सड़कें पानी में डूब गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है. सरकारी एजेंसियां और राहत टीमें लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं.

Salman Khan Social Media: फैंस ने की सलमान खान की तारीफ

सलमान खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत है. हालांकि, सलमान खान की ओर से इस राहत अभियान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ