Ro no D15139/23

बस्तर की बहनों ने 1001 राखी भेजकर सैनिकों को दिया सम्मान और प्रेम का भावनात्मक संदेश

जगदलपुर, 30 जुलाई 2025/ बस्तर जिले की स्काउट्स और गाइड्स बहनों ने एक राखी सैनिक भाइयों के नाम अभियान के तहत 1001 राखियाँ बनाकर देश की सेवा में जुटे सैनिकों के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया है। यह पहल सांसद और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के आह्वान पर की गई थी।

जिला मुख्य आयुक्त और महापौर श्री संजय पाण्डे के साथ ही जिला आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में गाइड कैप्टन और रेंजर लीडर के नेतृत्व में गाइड और रेंजर बहनों ने इन राखियों का निर्माण किया। बस्तर जिले के विद्यालयों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 1001 राखियाँ तैयार कीं, जिन्हें बुधवार 29 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन राखियों को स्काउट गाइड शाखा के जिला संगठन आयुक्त श्री दशरूराम यादव और जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री जेपी पाठक को सौंपा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने देश की सेवा में लगे सिपाहियों के लिए बच्चियों द्वारा दिए जा रहे इस भावनात्मक संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारी बच्चियां आगे आ रही हैं, निश्चित ही यह हमारे विकसित भारत की बदलती तस्वीर है। उन्होंने सभी गाइड्स, रेंजर बहनों और उनके लीडर्स को शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने छात्राओं को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है, साथ ही युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….