Ro no D15139/23

प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं अन्य 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए सहायता राशि का वितरण
31 करोड़ के 30 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन जिले की तराना तहसील में आयोजित राहत राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए आगर-मालवा जिले के किसानो के लिए 138 करोड़ रुपये एवं उज्जैन जिले के किसानों के लिए 265 करोड रुपए इस प्रकार कुल 403 करोड़ रुपये की राहत राशि तथा प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की हितग्राहियों सहित गैर उज्‍ज्‍वला, विशेष पिछड़ी जनजाति की प्रदेश की कुल 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 31 करोड़ रुपए के 30 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के कल्‍याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सोलर पम्प लगाने पर अब किसानों को केवल प्रोजेक्ट लागत की 10 प्रतिशत राशि ही देना होगी, शेष राशि सरकार द्वारा दी जायेगी। सोलर पम्प लगाने के बाद किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। देशी गाय पालन पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जहरीले रासायनिक खाद एवं दवाइयों की बजाय किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा हैं। किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि भी दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य हैं कि किसानों की आय बढ़े और वे आर्थिक रूप से मजबूत हों।

30 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में 31 करोड़ रुपये लागत के 30 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 14 करोड़ रुपये के 21 कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग 17 करोड़ रुपये लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तराना को शाजापुर से जोड़़ने के लिए नई सड़क बनेगी वही अब आगर रोड़ से तराना सीधे जुड़ेगा। प्रदेश मे अब अधिकतर सड़कें फोरलेन ही बन रही है। उन्‍होंने कहा कि कायथा में महाविद्यालय का भूमि-पूजन किया गया है, जिससे अब कायथा के विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधा मिलेगी। उन्‍होंने तराना में आईटीआई के लोकार्पण पर बधाई भी दी।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कनासिया-बरडंवा क्षेत्र में लगभग 08 हजार करोड़ रुपये लागत का कारखाना स्थापित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लगभग दो से तीन हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सोयाबीन का केन्‍द्र सरकार द्वारा 5328 रुपये मूल्य घोषित किया गया है। मंडी मे पंजीकृत किसानो द्वारा सोयाबीन विक्रय करने पर उन्हें मंडी मूल्य एवं घोषित मूल्य के अंतर की राशि राज्‍य सरकार द्वारा दी जायेगी।

सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं आगर-मालवा विधायक श्री माधव (मधु) गहलोत ने भी सबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्‍यमंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालुहेडा, श्री सतीश मालवीय, श्री तेज बहादुर सिंह, डॉ. जितेंद्र पण्‍डया, शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री राजेश धाकड़, श्री राजपाल सिसोदिया, श्री जयसिंह उमठ सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्‍य नागरीक बडी सख्‍या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” का शुभारंभ

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ बुधवार…

    Read more

    रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग की समीक्षा भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा मानवता की सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…