Ro no D15139/23

प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए होगा चित्रकूट का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चित्रकूट में 2800 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल तक हो जाएंगे पूरे

संतों प्रबुद्ध जनों और आमजनों के सुझावों के आधार पर होगा चित्रकूट का विकास
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के संबंध में संतो तथा प्रबुद्धजन से किया संवाद

भोपाल : रविवार, अक्टूबर 19, 2025, 18:57 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए इसका विकास किया जाएगा। चित्रकूट में बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता नहीं है। मंदाकिनी नदी स्वच्छ और सदानीरा बनी रहे, भगवान कामतानाथ के सुगमता से दर्शन हो सके और भक्तों को सरलता से भोजन प्रसाद मिल सके ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। चित्रकूट का विकास प्रबुद्धजन, संतों और आमजन के सुझाव के आधार पर होगा। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन का केंद्र बनायेंगे। चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण, परिक्रमा पथ के सौदर्यीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य तेजी से पूरे किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को चित्रकूट में आरोग्यम में प्रबुद्धजन से चित्रकूट के विकास पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट में विकास के लिए 163 स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवन तोड़कर जमीन उपलब्ध कराई हैं। यह बहुत सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय तथा दीनदयाल शोध संस्थान किसानों और युवाओं को पशुपालन की आधुनिक तकनीक देकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। चित्रकूट के विकास के लिए जारी 2800 करोड रूपये के निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरे हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम-स्टे को बढावा देकर ग्रामीण पर्यटन विकास के साथ रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलेक्टर सतना संतो, प्रबुद्ध और आमजनता से चित्रकूट के विकास के लिए सुझाव प्राप्त कर उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने आरोग्य में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि दौरी सागर निर्माण की बाधाएँ दूर की जाएं, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सके। दौरी सागर बांध बनने से मंदाकिनी नदी को नया जीवन मिलेगा। चित्रकूट के विकास के लिए शानदार ब्लूप्रिन्ट तैयार किया गया है। इसका क्रियान्वयन होते ही चित्रकूट शानदार धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चित्रकूट के विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट में समग्र विकास के लिए 5 हजार करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें से 2800 करोड रुपए के निर्माण कार्य आगामी माह अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे। कार्ययोजना में नगर वन निर्माण, घाट निर्माण, सड़कों के विकास, सौदर्यीकरण मंदाकिनी नदी की साफ-सफाई तथा घाट निर्माण परिक्रमा पथ के विकास जैसे कार्य शामिल हैं। कार्ययोजना में मझगवां में औद्योगिक इकाइयों और शिक्षण संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘रामचन्द्र’ श्रीराम राजा सरकार के चरित्र की चित्रकथा का विमोचन किया। समारोह में डीआरआई के संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का स्वागत करते हुए चित्रकूट के विकास के संबंध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खडेलवाल, विधायक चित्रकूट श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कुलगुरू ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो. भरत मिश्रा, पद्मश्री डॉ. बीके जैन, श्री सीताराम बाथम, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि श्री रामनारायण त्रिपाठी, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बी.एस. जामोद, आईजी श्री गौरव राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के पंचवटी घाट पर किया दीपदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट प्रवास के दौरान दीपावली मेला के अवसर पर आरोग्य धाम में मां मंदाकिनी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दीपावली की शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति समृद्ध हो रही है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सरकार मिलकर चित्रकूट के आध्यात्मिक, पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास के लिए अनेक कार्य कर रही है। आगामी समय में चित्रकूट का वैभव तथा गौरव और भी बढ़ेगा।

बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियाँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचवटी घाट पर श्रीराम के गुणों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दीवारी नृत्य कर रहे कलाकार दलों के बच्चों को प्रोत्साहित किया और बच्चों के बीच पहुंचकर मिष्ठान और उपहार देकर दीपावली की खुशियाँ बांटी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचवटी में चित्रकूट के साधु-संतों से भेंटकर उनका सम्मान भी किया।

  • Related Posts

    हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ उसी साल वितरित करें, जिस वर्ष में वह देय हैं संपत्तियों से संबंधित भूमि विवादों का किया जाये सकारात्मक निराकरण प्रदेश में होगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Read more

    भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश में निवेशकों और कम्पनियों का खुले दिल से स्वागत है पीथमपुर में बनेगी हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफेक्चरिंग यूनिट मध्यप्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रभावित होकर कंपनी ने…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित