Ro no D15139/23

शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव

*स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री ने बैंगीनडीह में शिल्पकला का अवलोकन किया,*

*जिला शिल्प कार्यालय खोलने के दिए निर्देश*

रायपुर,11 अक्टूबर 2025/

स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह में स्थानीय शिल्पकारों से मुलाकात की और उनकी पारंपरिक शिल्पकला का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्री यादव ने शिल्पकारों से उनके कार्य, आजीविका और उत्पादों की विपणन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

स्थानीय शिल्पकारों की मांग पर मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए, ताकि शिल्पकारों को प्रशिक्षण, विपणन, डिज़ाइन सुधार और आर्थिक सहायता की सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकें।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि
शिल्पकारों की प्रतिभा और परंपरागत कला न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान भी है। सरकार का उद्देश्य है कि इन परंपरागत कलाओं को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका एवं मिनकेतन बघेल ने मंत्री श्री यादव को “नाव का शिल्प” भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, वरिष्ठ नागरिक जगन्नाथ पाणिग्राही, ज्योति पटेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और शिल्पकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ