Ro no D15139/23

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 26 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, घी, पनीर, नमकीन, आटा, मैदा, बेसन, सूजी, बेकरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 125 नमूने संकलित किये गए और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई, जिनमें से 118 नमूने मानक एवं 5 नमूने अवमानक पाए गए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आशीष डेयरी एवं डेली नीड्स डोंगरगढ़ से शंका के आधार पर घी, पनीर एवं खारी का नमूना तथा जैन स्वीट्स तुमड़ीबोड़ से मिल्क कतली एवं नमकीन का नमूना संकलित कर उच्च स्तरीय जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। उक्त नमूनों में से यदि कोई नमूना अवमानक, मिथ्याछाप या असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई कर प्रकरण को यथाशीघ्र सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को सही एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद पहुंचाने के लिए लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जा रही है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठानों में नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भण्डारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों को खरीदते समय विश्वसनीय एवं पंजीकृत दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदीने का आग्रह किया गया है। कोई भी खाद्य सामग्री खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल (रसीद) अवश्य लें। शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में यह बिल अत्यंत आवश्यक होता है। अत्यधिक चमकीले और गहरे रंग वाली मिठाइयों में अखाद्य रंगों का उपयोग किया जा सकता है, नागरिक इन मिठाइयों का उपयोग नहीं करें। प्राकृतिक रंगों से बनी मिठाइयों को प्राथमिकता दें। पैकेट बंद खाद्य पदार्थों, नमकीन एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय उन पर अंकित निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, एफएसएसएआई नंबर अवश्य जांचे। साफ-सफाई का अभाव वाले प्रतिष्ठानों से मिठाइयां या खाद्य पदार्थ नहीं खरीदे। किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन 9340597097 पर सूचना अवश्य दें।

  • Related Posts

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    सत्ता पक्ष से धर्म लाल कौशिक,विपक्ष से राघवेंद्र उत्कृष्ट विधायक, प्रिंट मीडिया से संत राम साहू इलेक्ट्रॉनिक से राजेश राज,सौरभ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

    रायपुर  छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण