Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

*जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय*

*रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन*

रायपुर 9 नवम्बर 2025/राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स और हजारों दर्शकों की उपस्थिति ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बना दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जैसे रजत जयंती महोत्सव के दौरान एयरोबेटिक शो ने आसमान में देशभक्ति का जोश जगाया, वैसे ही यह सुपरक्रॉस चैंपियनशिप ज़मीन पर युवाओं के जुनून को नई उड़ान दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए हमेशा हेलमेट पहनें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना, स्पोर्ट्स टूरिज़्म और मोटर स्पोर्ट्स जैसे नए क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रही है और युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रेस करें, अपने कौशल का प्रदर्शन करें और दर्शक जिम्मेदारी के साथ इस खेल का आनंद लें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दीपक, अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सूरजपुर में आवासीय विकास का नया अध्याय: ग्राम पर्री में “अटल विहार योजना” का भव्य शुभारंभ

    *37.66 करोड़ की लागत से बनेगी जिले की पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, 185 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना*   रायपुर,17 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

    Read more

    व्हीलचेयर से डांस फ्लोर तक: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स में जॉइंट रिप्लेसमेंट मरीजों ने मनाया नई जिंदगी का जश्न

    जो मरीज कभी ठीक से चल भी नहीं पाते थे, आज उन्होंने डांस किया, सीढ़ियां चढ़ीं, गाड़ी चलाई और अपनी रिकवरी की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव…

    Read more

    NATIONAL

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक