Ro no D15139/23

धमतरी जिले में शुरू हुआ सुशासन का तिहार

ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में मांगों-समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंच रहे नागरिक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में सभी के निराकरण का भरोसा

हर एक पंचायत एवं नगरीय निकाय में लगाई गई समाधान पेटी

कलेक्टर श्री मिश्रा सहित अधिकारियों ने पहले दिन किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

धमतरी । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन का तिहार पूरे प्रदेश सहित आज धमतरी जिले में भी शुरू हो गया है। पहले ही दिन से ही लगी समाधान पेटियों में अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन करने बड़ी संख्या में लोग ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय निकायों तक पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी अभियान के लिए अपनी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थी। सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां लगाई गई हैं। इसी तरह कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालयों से लेकर सभी जनपद पंचायत कार्यालयों और नगर निगम तथा नगर पंचायतों के कार्यालयों में भी समाधान पेटियां लगाई गई हैं। “सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण में आज मंगलवार 08 अप्रैल से समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन लेने की प्रक्रिया शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। आवेदक इन स्थानों पर जाकर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए सभी विकासखंड की ग्राम पंचायतों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। साथ ही 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी में प्राप्त आवेदन पत्रों के संकलन एवं जमा करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरी एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और तीनों अनुभागों के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों ने आज अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर सुशासन तिहार अंतर्गत आवेदन लेने की प्रक्रिया और इन केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने आज पोटियाडीह, परसतराई, ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सुशासन तिहार के दौरान आवेदन लेने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने नगर पंचायत आमदी कार्यालय में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान अशिक्षित आवेदकों के आवेदन लिखने के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश नगर पंचायत के सीएमओ को दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी नागरिक को आवेदन देने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने से मना या रोका नहीं जाए। कलेक्टर ने केन्द्रों पर मौजूद नागरिकों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली और उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में हटकेशर वार्ड पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं और लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करने को कहा।

  • Related Posts

    ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

      राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्सः संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल भारतीय सेना में ’अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। झारखंड के रामगढ़ जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले