Ro no D15139/23

पंजाब किंग्स के सामने मुंबई की चुनौती, हार से खत्म हो सकता है टूर्नामेंट का सफर

IPL 2026: धर्मशाला में मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतना पंजाब के लिए बेहद जरूरी है, अगर उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है. लगातार चार मैच हारने के बाद टीम की राह मुश्किल नजर आ रही है. पंजाब फिलहाल 11 मैचों में 4 जीत के साथ संघर्ष करते नजर आ रही है. प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पंजाब को अपने अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे.

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों में जबरदस्त बराबरी देखने को मिलती है. अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों ने 17-17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. आज के मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह न केवल अंक तालिका में आगे बढ़ेगी बल्कि आपसी भिड़ंत के रिकॉर्ड में भी बढ़त बना लेगी.

पंजाब के लिए बॉलिंग चिंता का विषय

इस सीजन पंजाब के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इकोनॉमी भी 9 से ऊपर रही है, जो चिंता का विषय है. आंकड़ों पर गौर करें तो सभी 10 टीमों में पंजाब का रन रेट इस सीजन सबसे खराब रहा है. लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करने के बावजूद टीम की गेंदबाजी पटरी पर नहीं लौट पा रही है. पिछले मैच में एक हैरान करने वाला फैसला देखने को मिला था, जहाँ एक प्रमुख गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को शामिल करने के बाद भी उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज मुंबई के खिलाफ टीम उसे प्लेइंग-11 में शामिल करती है या नहीं.

मुंबई बैटिंग,बॉलिंग दोनों में फेल

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं रहा है. टीम को न तो बल्लेबाजों का सही साथ मिला और न ही गेंदबाज लय में नजर आए. स्टार खिलाड़ियों से सजी होने के बावजूद यह टीम अब तक 11 में से केवल 3 मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है. जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की मौजूदगी के बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जिसके कारण मुंबई अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मैच में हार्दिक वापसी कर सकते है.

धर्मशाला में बारिश का साया

धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम की मार पड़ सकती है. मैच के दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. शाम के समय यहाँ का तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि बारिश की वजह से मैच में रुकावट या देरी की आशंका है, लेकिन राहत की बात यह है कि एचपीसीए स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, जिससे खेल जल्द शुरू होने की उम्मीद रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी(12)

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह

मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या(कप्तान), कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल