Ro no D15139/23

विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी सावन सोमवार को निकलेगी भव्य कांवर यात्रा

कलेक्टर व्यास ने कांवर यात्रा की तैयारी का किया अवलोकन
रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
शिव भक्त मधेश्वर पहाड़ का करेंगे जलाभिषेक

 जशपुरनग 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर कैंप के पास स्थित विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी 14 जुलाई को सावन सोमवार को भव्य कांवर यात्रा की तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, कुनकुरी एसडीएम श्री नन्दजी पाण्डेय, राजीव नंदे जनपद सीईओ और लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के अधिकारीगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने भव्य कांवर यात्रा के लिए रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवपुराण कथा के आयोजन को आप सब के सहयोग से सफल बनाया था वैसे ही कांवर यात्रा को सफल बनाना है। इस दौरान अधिकारियों को उन्होंने जल निकासी की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं,  कलेक्टर ने बताया कि मधेश्वर पहाड़ प्राकृतिक शिवलिंग के पास बड़ा सा नंदी महाराज और त्रिशुल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सावन का पहला सावन सोमवार 14 जुलाई से शुरू होने वाला है सभी चारों सोमवार को मधेश्वर पहाड़ प्राकृतिक शिवलिंग में जलाभिषेक करेंगे और कांवर यात्रा निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ के जशपुर में विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग दर्जा प्राप्त है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत