
रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल हुए सैकड़ों संतो पुजारी महंत भजन मंडली ने भंडारा में शामिल होकर महाप्रसादी प्राप्त किया।
इस अवसर पर मठ के महंत देवदास महाराज ने बताया कि संत शदाणी दरबार के पीठाधीश युधिष्ठिर लाल , संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरा नंद ,लक्ष्मी नारायण मठ के महंत वेदप्रकाश महाराज ,निराहारी गौतमानंद महामण्डलेश्वर जितेश्वरानंद महाराज , किन्नर अखाड़ा (वैष्णव )। महामंडलेश्वर सौम्या दीदी ,नाथ संप्रदाय भारत योगी ,मातंगीधाम के प्रेम साईं सहित छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक भूषण साहू ,कायम सिंह जितेश पाल शामिल हुए,
महंत देव दास महाराज ने कहा देश में जाति पाती छुआ छूत्त की दीवार तोड़ एकता और एकजुटता बनाए रखना है एक रहोगे तो सेफ रहोगे,गौ सेवा और रक्षा के लिए हिंदुओं को जागरूक करना पड़ेगा,धर्मांतरण भोले भाले लोगों को देश और समाज के खिलाफ भटकाने का विदेशी साजिश है। संतो ने इस मौके पर भजन कीर्तन मंडली और अनेक मंदिर देवालय से जुड़े परिवारों के साथ चर्चा कर एकता का संदेश दिया।









