Ro no D15139/23

मृतक की पत्नी को वन विभाग ने तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि सौंपा गया

जशपुरनगर 3 मई 25/ वनमण्डल अन्तर्गत तपकरा परिक्षेत्र के परिसर गंझियाडीह के ग्राम जोरण्डाझरिया में श्री सिबन राम पिता श्री सुकरू राम, उम्र 65 वर्ष, जाति खड़िया, साकिन जोरण्डाझरिया, थाना-तुमला, तहसील-फरसाबहार, जिला- जशपुर (छ०ग०) आरक्षित वन कक्ष कमांक आर.एफ. 896 में प्राप्त वन अधिकार पट्टे की भूमि में कृषि कार्य के साथ-साथ घर बना कर रह रहा था। विगत 15 दिनों से जोरण्डाझरिया के नजदीक सभी ग्राम एवं पंचायत स्तर में विभाग द्वारा हाथी होने की सूचना दी जा रही थी। आर.आर.टी. टीम एवं परिक्षेत्र स्तरीय हाथी प्रबंधन टीम द्वारा दिन रात हाथी विचरण की सूचना देकर लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मृत सिबन राम को भी विगत दिनों में समझाइश देकर आबादी क्षेत्र में लाया गया था। दिनांक 02.05.2025 को भी सुबह टीम के द्वारा समझाइश दी गई एवं बाद में उस क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भी सिबन राम को आबादी क्षेत्र में बुलाया गया। मृतक की पत्नी शाम होने से पूर्व बस्ती की ओर आ गई थी, उनके द्वारा भी मृतक को बस्ती की ओर आने हेतु कहा गया। परन्तु मृतक के शाम तक बस्ती में नहीं आने पर उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी जिसके उपरांत हमारी रात्रि कालीन गश्ती टीम द्वारा मृतक को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंचे। परन्तु मृतक सिबन राम को न पाकर टीम वापस लौट गई। तदोपरांत सुबह करीब 05रू00 बजे पूरी टीम द्वारा खोज करने पर मृतक स्वयं के घर से 300 मीटर दूरी पर हाथी का सामना होने से मृत अवस्था में पाया गया।

मृतक की पुष्टि उपरांत तत्काल टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल वन परिक्षेत्राधिकारी तपकरा, उपवन मंडलाधिकारी कुनकुरी एवं वनमण्डलाधिकारी जशपुर मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किये एवं मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक द्वारा अल्कोहल का सेवन करना पाया गया। मृतक की पत्नी को तत्काल सहायता राशि रूपये 25000/- प्रदाय किया गया। साथ ही निरंतर आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए वन अमला एवं आर.आर.टी. की टीम सतत निगरानी कर रही है।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 जून से 3 जुलाई तक

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा जशपुरनगर 21 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…

    Read more

    करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

    जशपुरनगर 21 जून 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आज जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास