Ro no D15139/23

ग्राम गुरूम्हकोना एवं बेतरा में पीएम जनमन के तहत आवास निर्माण का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

पोताई के साथ दरवाजे खिड़कियां जल्द से जल्द लगवाने के दिये निर्देश

जशपुरनगर 02 मई 2025/ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के उत्थान एवं विकास के लिए संचालित पीएम जनमन योजना के निर्माणाधीन पीएम आवास योजना के घरों का शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बेतरा एवं गुरूम्हकोना में योजनांतर्गत प्रगति का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बेतरा पहुंच हितग्राहियों के घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए योजनांतर्गत डीबीटी द्वारा राशि के अंतरण एवं मनरेगा द्वारा पारिश्रमिक की प्राप्ति पर चर्चा की गई। उन्होंने जनमन आवास योजना के तहत निर्माण में दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर की पोताई एवं दरवाजे-खिड़कियां लगाने तथा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत गुरूम्हकोना में उन्होंने पीएम जनमन आवास योजनांतर्गत अपूर्ण निर्मित आवासों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से चर्चा की। आवास की किस्तों के अंतरण सहित निर्माण सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के अधिकारियों के निर्देश दिए। उन्होंने आवास योजना के समन्वयकों को निरंतर निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल