Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शहडोल रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव से क्षेत्र में बढ़ेंगी औद्योगिक गतिविधियां
शहडोल, अनूपपुर और उमरिया के लिए प्राप्त निवेश प्रस्ताव, उत्साहवर्धक
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक स्तर पर गतिविधियां जारी हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य पर संकल्पित भाव के साथ कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आरंभ की गई शहडोल रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में क्षेत्रीय अगली कड़ी के रूप में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार पर उद्योग समूह और निवेशकों के साथ संवाद होगा। शहडोल संभाग के तीनों जिलों शहडोल, अनूपपुर और उमरिया के लिए प्राप्त हुए नए निवेश के प्रस्ताव उत्साहवर्धक हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्वास्थ्य, खनन, भारी उद्योग, लघु एवं मध्यम उद्योग सहित सभी सेक्टर में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। पिछली इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में जो एमओयू हुए थे उन पर सभी आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है। यह सुखद है कि इस आरआईसी में उन उद्योगों के अंतर्गत उद्योगों के भूमि-पूजन और लोकार्पण भी आज किये जा रहे है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ ही युवाओं को रोजगार के भी पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए भोपाल से प्रस्थान करने से पहले मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किऐ।

  • Related Posts

    प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी. भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

    Read more

    जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल सिकल सेल एनीमिया जागरूकता, बीज एवं कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता