Ro no D15139/23

दिल्ली में आधी रात को कुख्यात अपराधि भीम जोरा एनकाउंटर, बीजेपी नेता के घर चोरी, डकैती जैसे कई मामले हैं दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आज सुबह आस्था कुंज पार्क के पास दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात बदमाश भीम जोरा मारा गया.

नेपाल का रहने वाला यह बदमाश दिल्ली और हरियाणा में कई गंभीर वारदातों में वांटेड था. भीम जोरा जंगपुरा में डॉक्टर पॉल के मर्डर के मामले में वांछित था, जिसके लिए उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था. वह हाल ही में गुरुग्राम में बीजेपी नेता के यहां हुई चोरी की वारदात में भी वांछित था. पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाश भीम जोरा पर अलग-अलग मामलों में कई केस दर्ज थे.

यह संयुक्त ऑपरेशन 6 ओर 7 अक्टूबर की मध्यरात्रि में ईस्ट ऑफ कैलाश के आस्था कुंज पार्क के पास लगभग 12:20 बजे शुरू हुआ. पुलिस के अनुसार, भीम जोरा ने पहले छह राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने पांच राउंड फायरिंग की, जिससे बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अपराधी रिकॉर्ड के मुताबिक, नेपाल का रहने वाला यह बदमाश पहले गुरुग्राम, बैंगलोर, गुजरात और दिल्ली जैसे कई शहरों में हत्या, डकैती और चोरी के छह गंभीर मामलों में शामिल रहा था. घटनास्थल से पुलिस ने एक अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और घर में सेंध लगाने के औजारों से भरा एक बैग बरामद किया है.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल