Ro no D15139/23

स्वैच्छिक समर कैंप में बच्चों में दिख रहा काफी उत्साह

– जिले के पीएम श्री स्कूलों में आयोजित किया जा रहा समर कैंप
राजनांदगांव 13 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन जिले के शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत के निर्देशानुसार में  शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि समर कैंप स्वैच्छिक आधार पर किया जा रहा है। जिसमें शिक्षक अपने और बच्चों की सुविधा के अनुसार सुबह समर कैंप का संचालन कर रहे है। राज्य शासन के जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर ही जिले के शासकीय स्कूलों में स्वैच्छिक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे सुबह से ही समर कैंप के लिए स्कूलों में अपने पालकों की सहमति से पहुंच रहे हैं।
जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों में भी समर कैंप का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को विविध गतिविधियां एवं खेलकूद तथा अकादमिक जानकारियां दी जा रही है। वहीं शिक्षकों द्वारा भी ग्राम के सेवानिवृत्त शिक्षक अथवा विशेषज्ञ पीएलसी मेंबर को भी आमंत्रित कर बच्चों को अलग-अलग रचनात्मक कला को सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। बच्चे विविध गतिविधियां समर कैंप के माध्यम से सीख रहे हैं जिसमें कैरम, चेस, मिट्टी के खिलौने, संगीत, कागज के फूल एवं अन्य कलाकृति का निर्माण, विज्ञान के मॉडल बनाना अथवा अपनी कक्षा के अनुरूप मॉडल का निर्माण, जल का महत्व डिजास्टर मैनेजमेंट की जानकारी एवं कर्सिव राइटिंग जैसी जानकारियों के साथ ही पानी बचाने, कैरियर गाइडेंस एवं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए क्लासेस तथा अन्य  गतिविधियों का संचालन समर कैंप के माध्यम से स्कूलों में की जा रही है। जिससे बच्चों में काफी उत्साह है।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत