Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की विकास गाथा देखने पहुंचे लोगों में भारी उत्साह

*“छत्तीसगढ़ – प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी*

रायपुर 05 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित दीनदयाल परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय राज्योत्सव के अंतिम दिन जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी में आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। “छत्तीसगढ़ – प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रोचक और सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा डिजिटल प्रगति को आकर्षक दृश्य प्रस्तुति और सूचनाप्रद छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसके माध्यम से आम नागरिक राज्य शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल एवं सहज रूप से समझ पा रहे हैं। राज्योत्सव स्थल पर पहुँचे खैरागढ़ के ग्राम सिंगारपुर के सुभाष निषाद, प्रेरणा निषाद और प्रणव निषाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संतुलित एवं प्रेरक चित्रण किया गया है।

रायपुर के अमलीडीह से आई निशा ध्रुव, मोहिनी ध्रुव और अनीता भारती ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। वहीं संजय नगर से पहुँची श्रीमती ममता पाटिल ने कहा कि प्रदर्शनी में लगा 360 डिग्री इमर्सिव डोम बेहद आकर्षक और जानकारीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि इस डोम में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, प्रमुख योजनाओं और राज्य की प्रगति को रोचक दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के जरिए प्रदर्शित किया गया है, जो दर्शकों को वास्तविक अनुभव प्रदान करता है।

उरकुरा रायपुर से आई प्रिया, मुस्कान, ख्याति, जानवी रजक, भुनेश्वरी जायसवाल और तारिणी साहू ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से उन्हें राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और समृद्ध संस्कृति की गहन जानकारी मिली। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्रों का भी प्रदर्शन किया गया है। लोग इन वाद्यों को बड़ी उत्सुकता से देखते हुए फोटो भी क्लिक कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आगंतुकों को ‘जनमन’ पत्रिका और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर सहित उपयोगी प्रचार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है। इन प्रकाशनों के माध्यम से नागरिक राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

      रायपुर, 20 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के लिए…

    Read more

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम पीएम आवास योजना ने बदला जीवन, सालों पुराना सपना हुआ साकार

    ​ ​रायपुर, 20 जून 2026 /नक्सलवाद का खूनी दौर अब इतिहास बन रहा है। सुरक्षा बलों के सटीक अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीतियों के परिणामस्वरूप, कभी खौफ का पर्याय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा