Ro no D15139/23

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में न हो दिक्कत, कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

कलेक्टर ने ली एलपीजी डीलर्स की बैठक*
*डीलर्स एसोसिएशन ने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की*
*रायपुर जिला कॉल सेंटर में किसी प्रकार की तकलीफ होने पर करें संपर्क: अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर*

रायपुर 10 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिले के सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों और डीलर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में ऐसी व्यवस्था करें कि एलपीजी गैस की आपूर्ती में दिक्कत न हो, आम उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। बुकिंग होने के पश्चात् समय पर गैस सिलेण्डर की अनिवार्य रूप से आपूर्ति करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की शिकायत पायी जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 (एस्मा) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा कि एलपीजी गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है, उन्होंने आग्रह किया कि आम उपभोक्ता पैनिक न हों। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कलेक्टर कॉल सेेंटर के नम्बर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर सम्पर्क करें।

बैठक में ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वर्तमान व्यवस्था के तहत गैस सिलेण्डर की दूसरी बुकिंग डिलिवरी के 25 दिन बाद ही होगी, सभी उपभोक्ता डिलिवरी के समय डिलिवरी ऑथेंटिक कोड (डीएसी) बताएं, बुकिंग के लिए आईवीआरएस, व्हाट्सएप, कॉल एवं मैसेज का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेण्डर दिया जाएगा जिनकी ई-केवायसी हुई है।

बैठक में खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी डीलर प्रति सप्ताह गैस कंपनी से प्राप्त घरेलू और व्यावसायिक सिलेण्डर के आवक-जावक और बचत की जानकारी खाद्य विभाग को देंगे। साथ ही जो उपभोक्ता पिछले तीन महीने से सिलेण्डर नहीं ले रहे हैं उनकी सूची 3 दिन के भीतर खाद्य विभाग को उपलब्ध कराएं। श्री मिश्रा ने कहा कि सभी डीलर्स के पास जितने भी गैस आपूर्ति वाहन हैं उनके नम्बर, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करें एवं आपूर्ति करने वाले वाहन किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आपूर्ति नहीं करेंगे, घरेलू गैस उपभोक्ता को बिल अनिवार्य रूप से देंगे एक प्रति कार्यालय में रखेंगे जिसमें उपभोक्ता का हस्ताक्षर होगा एवं गैस उपभोक्ता कार्ड में एंट्री अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक बार गैस एजेंसी जाकर सत्यापन कार्य करें। सभी गैस कंपनी के सेल्स अफसर अपने प्रभार के गैस एजेंसी की जांच सप्ताह में एक बार करें और इसकी जानकारी खाद्य विभाग को देंगे।

इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के जिला अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने कहा कि होली के कारण वितरण में थोड़ा विलम्ब हुआ था जो अब सुधर गई है। जिले में अभी और भविष्य में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या आम उपभोक्ताओं को नहीं होगी। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि पैनिक न हों और सहयोग करें, गैस एजेंसियां भी उनका सहयोग करेंगी। भारत गैस वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी गौड़ ने बताया कि कॉमर्शियल कनेक्शन में हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थाओं को ही गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जाएगी।

इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारी एवं सभी गैस एजेंसी के संचालक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन सरकार की प्रभावी पहल, सेवा सेतु से समय पर मिली शासकीय सेवा समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से सुशीला बाई की चिंता हुई दूर, पुत्री को मिली बड़ी राहत

      कोरबा 21 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप…

    Read more

    वन अपराधों पर लगेगी लगाम: छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र ने बनाई संयुक्त रणनीति

    सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त गश्त, डिजिटल इंटेलिजेंस नेटवर्क और एंटी-पोचिंग अभियान होंगे तेज*   रायपुर, 21 जुलाई 2026/ वन एवं वन्यजीव संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं