Ro no D15139/23

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकियों के बीच था विवाद, अदील की शादी में नहीं आया था उमर, बुरहान वानी का बनना चाहता था उत्तराधिकारी

दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक उमर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उमर, कश्मीर में बुरहान वानी-जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था।

दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपियों में से एक उमर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित थे, जबकि उमर ISIS और जैश की विचारधारा से प्रभावित था। गौरतलब है कि बुरहान वानी और जाकिर मूसा, आतंकियों की दुनिया में काफी फॉलो किए जाने वाले आतंकी हैं।

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के सदस्यों के बीच था विवाद

खबर ये भी है कि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के सदस्यों के बीच विवाद के कारण उमर नबी, आतंकी अदील की शादी में शामिल नहीं हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के सदस्य अदील को अपना “अमीर” मानते थे।

हाशिम था उमर का हैंडलर

शनिवार को ही ये खबर सामने आई थी कि मुजम्मिल ने 6.5 लाख रुपये में एक एके-47 खरीदी थी, जो बाद में आदिल के लॉकर से बरामद हुई। मुजम्मिल का हैंडलर मंसूर था और उमर का हैंडलर हाशिम था। दोनों इब्राहिम नाम के एक शख्स के अंडर में काम कर रहे थे।

उमर को लेकर शनिवार को ये जानकारी भी सामने आई थी कि वह इंटरनेट पर बम बनाने के वीडियो और साहित्य पढ़ता था। वह विस्फोटक बनाने का सामान नूंह से और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फरीदाबाद के भागीरथ पैलेस और एनआईटी मार्केट से खरीदता था। मुजम्मिल और उमर के बीच यूनिवर्सिटी के अंदर पैसों को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ था, जिसे कई लोगों ने देखा था। इस झगड़े के बाद, उमर ने अपनी लाल इको कार, विस्फोटकों सहित, मुजम्मिल को दे दी थी। उमर ने विस्फोटक और रसायनों को रखने के लिए एक डीप फ्रीजर खरीदा था और वह उसके अंदर रासायनिक बम तैयार कर रहा था। उनकी योजना विस्फोटकों को जमा कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ विस्फोट करने की थी।

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां