Ro no D15139/23

होली से पहले बरसी खुशियों की फुहार, धान की अंतर राशि पाकर खिले किसानों के चेहरे

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जताया आभार त्यौहार और खेती के लिए समय पर मिली धान की अंतर राशि

अम्बिकापुर 28 फरवरी 2026/ होली के रंगों में सराबोर होने से पहले सरगुजा जिले के किसानों के लिए खुशियों की एक बड़ी खेप पहुँची है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा श्कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का अंतरण सीधे बैंक खातों में किए जाने से जिले के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है।त्यौहार से ठीक पहले मिली धान की अंतर राशि ने किसानों की होली को और भी खास बना दिया है।

बच्चों की शिक्षा और खेती में करेंगे राशि का उपयोगरू किसान अमर नाथ
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सपना निवासी श्री अमर नाथ सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस खरीफ वर्ष में लगभग 37 क्विंटल धान का विक्रय किया था। आज उनके मोबाइल पर 27 हजार 465 रुपये की अंतर राशि प्राप्त होने का मैसेज आया है उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी ने होली से पहले यह राशि भेजकर हमारी बड़ी चिंता दूर कर दी है। अब मैं इन पैसों का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और आगामी खेती की तैयारी में करूँगा।

छोटे किसानों के लिए बना बड़ा सहारारू विजय राजवाड़े
इसी प्रकार ग्राम कंठी के लघु कृषक श्री विजय राजवाड़े, जो एक एकड़ में खेती करते हैं, उनके लिए भी यह योजना वरदान साबित हुई है। उन्हें आदान सहायता राशि के रूप में 14 हजार 770 रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया, ष्त्यौहार के ऐन वक्त पर इतनी बड़ी राशि मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब परिवार के साथ होली का उत्सव और भी धूमधाम से मना पाएँगे। सरकार ने सही समय पर सही फैसला लेकर हम छोटे किसानों का मान बढ़ाया है।

किसानों में दिखा उत्साह का माहौल
जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों से आए अनेक किसानों ने मोबाइल पर क्रेडिट मैसेज के नोटिफिकेशन मिलते ही किसान एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के 52 हजार 553 किसानों के खातों में 237 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया है, जिससे जिले के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात