Ro no D15139/23

आनंद उत्सव में बिखरेंगी खुशियां, हर चेहरे पर होगी मुस्कान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मकर संक्रांति से 28 जनवरी तक प्रदेश के हर गांव और शहर में होगा उत्सव
प्रतिस्पर्धा नहीं सहभागिता है आनंद उत्सव की मूल भावना
भारतीय परम्परा में आनंद की अवधारणा पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मकर संक्रांति से 28 जनवरी तक प्रदेश के हर गांव और शहर में आनंद उत्सव मनाया जाएगा। डॉ. यादव ने सभी ओर खुशियां बिखरने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई इस पहल में सभी प्रदेशवासियों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण राज्य सरकार का प्रण है। लोक-संस्कृति में रची-बसी गतिविधियों का सामुदायिक स्तर पर संचालन जीवन में आनंद का संचार करता है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण प्रदेश में आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नागरिकों में सहभागिता और उत्साह को बढ़ाने के लिए हर गांव और शहर में समूह स्तर पर परंपरागत खेल और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं सहभागिता है।
आनंद और प्रसन्नता का संचार जीवन को परिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों की मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उन्नति और प्रसन्नता, प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए आवश्यक है। आधारभूत आवश्यकताओं तथा अधोसंरचना की उपलब्धता के साथ आनंद और प्रसन्नता का संचार जीवन को परिपूर्ण बनाने के लिए जरूरी है। सांस्कृतिक आयोजन तथा खेल, व्यक्ति की मानसिक-शारीरिक और भावनात्मक सकुशलता बढ़ाने के मुख्य कारक हैं। आनंद उत्सव का आयोजन इन्हीं तथ्यों के आधार पर किया जा रहा है। इसके अंतर्गत होने वाली गतिविधियां, भारतीय परम्परा में आनंद की अवधारणा पर केन्द्रित होंगी।
आनंद उत्सव में दिव्यांगों और बुजुर्गों के अनुकूल भी होंगी गतिविधियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परंपरागत खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, नीबू दौड़ आदि होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक तथा स्थानीय स्तर पर तय अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। आनंद उत्सव का आय़ोजन इस तरह होगा, जिससे गतिविधियों में समाज के सभी वर्गों जैसे महिला-पुरुष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकें। उत्सव में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरुषों, दिव्यांगों और बुजुर्गों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
आयोजन में शासकीय अमले के साथ स्वयंसेवी संस्थाएँ भी होंगी सहभागी
राज्य आनंद संस्थान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, जन-प्रतिनिधि और राज्य आनंद संस्थान के स्वयं-सेवकों की सक्रिय सहभागिता से हो रहे आनंद उत्सव के आयोजन में ग्राम स्तर पर पंचायतें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जनपद, अनुविभाग और जिलास्तर पर अधिकारियों को आवश्यक समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में होंगे शामिल

    550 प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 20 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में 550 प्रशिक्षुओं के…

    Read more

    भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स हैं हमारे संकट मोचक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 945.20 करोड़ से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमि-पूजन जीवन रक्षक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ