Ro no D15139/23

बॉक्स ऑफिस पर गूंजी इन 7 फिल्मों की दहाड़, बनीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग, लिस्ट में ऋषभ शेट्टी- विक्की कौशल सहित इन स्टार्स की मूवीज शामिल

इस साल कौन-कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई, इसके बारे में आपको बताते हैं. लिस्ट में विक्की कौशल, रजनीकांत, ऋतिक रोशन, ऋषभ शेट्टी की मूवीज शामिल है. आइए आपको उनके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

साल 2025 के खत्म होने में ज्यादा दिन नहीं रहे. इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. जबकि कुछ अच्छी फिल्में थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. आज आपको इस रिपोर्ट में ऐसा फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और छप्परफाड़ के कमाई की. चलिए आपको उनके नाम बताते हैं.

Kantara Chapter 1

रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी हैं. फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में 853.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि भारत में इसने सभी भाषाओं में 622.5 करोड़ रुपये कमाए.

Chhaava

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. मूवी ने दुनियाभर में 808. 7 करोड़ रुपये और देश में 604.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये था.

Saiyaara

अहाम पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म सैयारा इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है. मोहित सूरी ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 334. 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसने 575.8 करोड़ रुपये दुनियाभर में कमाया था. ये एक रोमांटिक फिल्म है.

Coolie

साउथ स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली ने वर्ल्डवाइड 516.7 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 305 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म हिट तो नहीं हुई लेकिन ये एवरेज मानी गई.

War 2

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था. ऋतिर रोशन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 240.5 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 365-371 करोड़ रुपये की कमाई की.

Mahavatar Narsimha

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. इसने भारत में 249.7 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको चौंका दिया. जबकि दुनियाभर में इसका नेट कलेक्शन 326.1 करोड़ रुपये है.

Lokah Chapter One: Chandra

इस सुपरनैचुरल फिल्म से कल्याणी प्रियदर्शन ने डेब्यू किया है. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है और इसे दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 155.1 करोड़ रुपये कमाए.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!