Ro no D15139/23

21 वीं बार में भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव

IND vs SA 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. प्लेइंग इलेवन में बदलाव.

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम में है. इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों के आधार पर तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. रांची में पहला मुकाबला भारत के नाम रहा तो रायपुर में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की. विशाखापट्टनम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. टीम इंडिया ने 21 वें मैच में जीता टॉस. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. (India vs South Africa 3rd ODI Toss and Playing XI).

IND vs SA 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया को टॉस के समय जीत हासिल हुई. 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से टीम ने पहली बार टॉस जीता है. भारत को टॉस जीतने के लिए 21 मैचों का इंतजार करना पड़ा. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी चुनी है. टॉस के समय राहुल ने कहा कि हमने कल रात यहीं अभ्यास किया था, ओस थी और रांची और रायपुर की तरह जल्दी नहीं आई. इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.

IND vs SA 3rd ODI: टॉस के बाद टेम्बा बावुमा का बयान

भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीकी टीम टॉस हार गई. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. उम्मीद है आज का मैच भी रोमांचक होगा. इसके आगे उन्होंने बताया की टीम में दो बदलाव हुए हैं.

IND vs SA 3rd ODI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव

आखिरी वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने बताया प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस मैच में तिलक वर्मा को मौका दिया गया है. वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. उन्होंने नाद्रें बर्गर और टोनी डी जॉर्जी की जगह प्लेइंग इलेवन में रयान रिकेलटन और ओटनील बार्टमैन को शामिल किया है.

IND vs SA 3rd ODI: पहले दो मैचों का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची मेंं खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत हासिल की. यहां कोहली के बल्ले से शतक आया तो कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल किए. वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. रायपुर में भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाए थे. जवाब में 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. 

भारत की प्लेइंग इलेवन:- केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:- टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

  • Related Posts

    कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी

    Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ प्रेरणादायक जीवन कहानी के लिए भी जाने जाते हैं. बिहार के छोटे से गांव बेलवा…

    Read more

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी