Ro no D15139/23

वनांचल क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

वनांचल नगरी जनपद में लगभग 86 प्रतिशत हुआ मतदान

वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें दिखीं

धमतरी 23 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज जिले के वनांचल नगरी जनपद पंचायत क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। वोटिंग को लेकर ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला और मतदान केन्द्रों में लम्बी कतारें लगीं रहीं। जिले की अधिकांश मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।
नगरी जनपद पंचायत में 85.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिला मतदाता 56274और पुरूष 53015 मतदाता 85.88प्रतिशत रहे। इस तरह नगरी जनपद पंचायत में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक वोटिंग की।
मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में चार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर पर अपना मत अंकित किया। पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र पर वोट डाले गए।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जनपद पंचायत नगरी हेतु आज पूरा हुआ। नगरी जनपद क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान से 92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। नगरी जनपद क्षेत्र में कुल 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए थे । इनमें से 10 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल 1378 पंच पदों में से 829 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। नगरी जनपद क्षेत्र में अब 92 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 328 अभ्यर्थी और 549 पंच पदों के लिए 1284 प्रत्याशी मुकाबले में रहे। नगरी जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 249 मतदान केन्द्र बनाए गए थे । जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 82 और तीन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे । नगरी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया था, जिसके लिए 41 रूट चिन्हांकित किए गए थे । मतदान कराने के लिए लगभग 275 मतदान दल बनाए गए थे।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच