Ro no D15139/23

अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से CBS News की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान-अमेरिका टकराव के दौरान पाकिस्तान ने चुपचाप ईरान की मदद की. उसने अपने एक अहम एयरबेस पर ईरानी सैन्य विमानों को पार्क करने की इजाजत दी. खास बात ये है कि उसी समय पाकिस्तान खुद को तेहरान और वॉशिंगटन के बीच मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा था.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल की शुरुआत में जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया, उसके तुरंत बाद ईरान ने अपने कई सैन्य विमान रावलपिंडी के पास PAF Base Nur Khan पर भेज दिए. रिपोर्ट के अनुसार, इनमें ईरानी एयरफोर्स का RC-130 जासूसी विमान भी शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, ये सब गुप्त तरीके से हुआ. ईरान ने अपने बचे हुए विमान और सैन्य संसाधनों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित जगह शिफ्ट किया

लिंडसे ग्राहम का एक्स पोस्ट
नारकोटिक्स नियंत्रण एवं नशा मुक्ति अभियान के संबंध में प्रभारी सचिव श्री बोरा ने ली बैठक – IMNB NEWS AGENCY 

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने क्या कहा

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने X पर लिखा कि अगर यह रिपोर्ट सही है, तो पाकिस्तान की भूमिका पर फिर से पूरी तरह सोचने की जरूरत होगी. मतलब ये कि अगर पाकिस्तान सच में ऐसा कर रहा है, तो उसकी मध्यस्थता पर सवाल उठेंगे और उसकी भरोसेमंद छवि पर असर पड़ेगा.

लिंडसे ग्राहम ने कहा कि पाकिस्तानी रक्षा अधिकारियों के पहले के इजरायल विरोधी बयानों को देखते हुए, अगर यह रिपोर्ट सच निकले तो उन्हें हैरानी नहीं होगी. यानी हालात और पुराने रुख को देखकर ऐसी बात असंभव नहीं लगती.

पाकिस्तान ने रिपोर्ट को किया खारिज

हालांकि पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नूर खान एयरबेस से जुड़ी इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. उन्होंने CBS News से कहा कि ऐसी कोई भी गतिविधि छिप नहीं सकती, क्योंकि यह एयरबेस घनी आबादी वाले शहरी इलाके में स्थित है.

कुछ नागरिक विमान अफगानिस्तान भेजे गये

ईरान ने कथित तौर पर अपने कुछ नागरिक विमान अफगानिस्तान में भेज दिए, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह साफ नहीं है कि उनमें सैन्य विमान भी थे या नहीं.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!