Ro no D15139/23

पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित

कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं
 
नवकिरण अकादमी से अभी तक 94 युवा चयनित
 

पीएएससी-2024 में नवकिरण अकादमी से युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभिन्न पदों पर चयनित इन होनहारों का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने युवाओं को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। कलेक्टर ने युवाओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया।
कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों से उनकी तैयारी, संघर्ष और भविष्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर सकारात्मक पहल कर रहा है। इसी कड़ी में नवकिरण कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इससे अभी तक सैकड़ों युवाओं को लाभ मिला है तथा हजारों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि जिले के गांव-गांव से प्रतिभाएं निकलें। राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएं। पीएससी में इस साल जिले के 4 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें नवकिरण अकादमी से साक्षात्कार में शामिल विद्यार्थी प्रमिला माण्डले, ओजस्वी कुमार पटेल इसके अलावा हिमांशु देवांगन एवं प्रशांत भारते साक्षात्कार तक पहुंचे थे। जिसमें प्रमिला माण्डले का राज्य वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर एवं ओजस्वी कुमार पटेल का राज्य सहकारी निरीक्षक के पद पर अंतिम चयन हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में दो अन्य बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में दो युवाओं को सफलता मिली है। इनमें सिमरन कौर चावला का सी०ए० चार्टर्ड अकाउंटेंट पद पर एवं भूपेन्द्र कुमार पटेल का जूनियर इंजीनियर (भारतीय रेलवे, बिलासपुर जोन) के पद पर चयन हुआ है।
कलेक्टर ने इन युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन आपकी प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आपको यही तक नहीं रूकना है, बल्कि सिविल सर्विसेस परीक्षा तक भी जाना है। उन्होंने सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समसामयिक घटना में नजर और विषय पर पकड़ आपको सफलता तक ले जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, नवकिरण अकादमी के संचालक श्री बसंत साव मौजूद थे।

  • Related Posts

    बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न वन विकास निगम ने बीट स्तर पर किया सघन सर्वे, डिजिटल तकनीक का किया उपयोग

      रायपुर, 03 अप्रैल 2026/ वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल, जगदलपुर में ‘अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026’ के अंतर्गत फील्ड…

    Read more

    लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त वन विकास निगम की गश्त से मिली सफलता

      रायपुर, 03 अप्रैल 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?