Ro no D15139/23

कालीबाड़ी गांधीनगर में मारपीट और चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी हिरासत में

रायपुर। कालीबाड़ी गांधीनगर में मारपीट और चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी हिरासत में लिए गए है। 15 मार्च 2026 की रात्रि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर कालीबाड़ी क्षेत्र में मारपीट की घटना घटित हुई है जिसमें गांधीनगर बस्ती में आमने सामने रहने वाले पड़ोसियों क्रमशः मोहित निहाल एवं अभिषेक सोनी के मध्य पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था। दिनांक 15.03.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे गांधीनगर स्थित धनराज किराना दुकान के पास प्रार्थी अभिषेक सोनी अपने भाई के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान विक्रम बघेल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक बघेल उर्फ जादू, मोहित निहाल एवं उनके अन्य साथी वहाँ पहुँचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज एवं विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा धक्का-मुक्की एवं मारपीट की गई तथा चाकू से वार किया गया, जिससे प्रार्थी अभिषेक सोनी, उसके साथी समीर बघेल तथा बीच-बचाव करने आई उसकी बहन गुड्डी बघेल को हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन और डीसीपी क्राइम के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं थाना सिटी कोतवाली रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कालीबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर एवं गांधी नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों के विरुद्ध भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में गांधीनगर क्षेत्र के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर रवि साहू, अनिल जुल्फेकार, संजय जुल्फेकार तथा उनके अन्य साथियों सहित कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं हाल ही में 26 फरवरी 2026 को कालीबाड़ी क्षेत्र के नेहरू नगर बस्ती के कुख्यात तस्कर मुकेश बानिया एवं उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध भी थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम यूनिट द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। डीसीपी सेंट्रल जोन एवं डीसीपी क्राइम के निर्देशन में नशे के विरुद्ध संयुक्त टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात तस्करों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए ताबड़तोड़ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?