Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बीएमटी तैयार करेंगे आदि साथी व आदि सहयोगी

अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 2024-25’ के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान अनुसार जिला स्तरीय प्रक्रिया प्रयोगशाला का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर्स (डीएमटी) द्वारा विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स (बीएमटी) को प्रशिक्षित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न नवाचारों और नवीन गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कुल 49 ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को इस प्रशिक्षण से तैयार किया गया है। ये बीएमटी आगे ब्लॉक एवं क्लस्टर स्तर पर आदि साथी और आदि सहयोगियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव के लिए ट्राइबल विलेज विजन /2030 तैयार किया जाएगा। इसमें गांव की मौजूदा आवश्यकताओं का आकलन कर विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। “अपना गांव – समृद्धि का सपना” की अवधारणा के अनुरूप जिले के चिन्हांकित 416 ग्रामों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए 8 क्लस्टर का गठन किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा नियुक्त जिला नोडल प्रभारी श्री किरण कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. ललित शुक्ला, सहायक संचालक सुश्री किरण राजपूत तथा विभिन्न विभागों से जुड़े जिला मास्टर ट्रेनर्स आदिवासी विकास विभाग से श्री गिरधारी लाल बालेंद्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से श्री नवीन सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री बसंत मिंज, स्वास्थ्य विभाग से श्री गजेंद्र पैकरा, शिक्षा विभाग से श्री बी.बी. राम, जल शक्ति विभाग से श्री एम.के. गुप्ता और वन विभाग से श्रीमती जेनी ग्रेस मिंज सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत