Ro no D15139/23

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न

अम्बिकापुर 06 सितम्बर 2025/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शिक्षक दिवस 2025 का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, यह दिन उन शिक्षकों को समर्पित रहा, जो राष्ट्र के भावी कर्णधारों को दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय प्रांगण में किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात दो कैडेटों दृ कैडेट सक्षम राणा और कैडेट प्रत्यूष दीक्षित ने  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला द्य विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने  अपने वक्तव्य में सभी को शिक्षक दिवस की  को बधाई दी । उन्होंने गुरु की महत्ता और गुरु-शिष्य संबंधों की सांस्कृतिक एवं नैतिक गहराई पर प्रकाश डाला द्य पूरे दिन विद्यालय परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा। छात्रों ने शिक्षकों के रूप में अध्यापन कार्य संभालते हुए उनकी भूमिका को आत्मसात किया। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए विविध मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं,उन्होंने छात्र-शिक्षक संबंधों में एक नई ऊर्जा और आत्मीयता का संचार किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अवसर पर प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के अथक परिश्रम, अनुशासन प्रियता और ज्ञानवृत्ति के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि कैडेट्स की सफलता और उज्ज्वल भविष्य का श्रेय शिक्षकों की निस्वार्थ सेवाओं को जाता है, जो सदैव अपने शिष्यों के उज्जवल कल के लिए समर्पित रहते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक व भौतिकी अध्यापक श्री राजपुरोहित मदनलाल को सरगुजा शिक्षक सम्मान समिति द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने, और छात्रों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव के लिए दिया गया। प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने  उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री राजपुरोहित मदनलाल की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है ।

शाम को प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती,उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल(डॉ)पी श्रीनिवास तथा प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर की उपस्थिति में  कैडेट्स और शिक्षकों के बीच एक मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिस्पर्धा से अधिक सौहार्द्र और सहयोग की भावना देखने को मिली।

शिक्षक दिवस का यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यालय की आत्मा को और अधिक सशक्त करने वाला एक प्रेरणादायक अवसर भी सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान